हरे माधव की दया मेहर से सजा गुरु पूर्णिमा का भव्य सत्संग, बाल संस्कार के बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, बच्चों ने बांधा समां

हरे माधव की दया मेहर से सजा गुरु पूर्णिमा का भव्य सत्संग, बाल संस्कार के बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां, बच्चों ने बांधा समां

RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611 हरे माधव दयाल की दया गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 9 अगस्त को भव्य हरे माधव सत्संग में बाल संस्कार के बच्चो ने अनेकों प्रस्तुतियां दी! जीवनमुक्त सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी की अपार दया मेहर से कटनी (म प्र) के कृपापात्र सेवकों द्वारा "गुरु पूर्णिमा" के पावन पर्व पर *हरे माधव सत्संग* रविवार 9 अगस्त को हरे माधव दरबार साहिब रायपुर में बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धांभाव से मनाया गया ! समिति के सचिव श्री तेजकुमार बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पावन हरे माधव सत्संग का आयोजन किया गया था, सत्संग कटनी के कृपापात्र सेवकों द्वारा किया गया ! कटनी से दादा भगवानदास जी, बलराम,पंकज,विजय एवम् प्रदीप का आगमन हुआ। सत्संग के दौरान रायपुर हरे माधव रुहानी बाल संस्कार के बच्चों द्वारा सतगुरु वंदना,सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी वरिष्ठ सदस्यों, अतिथियों एवम् संगत द्वारा सतगुरु आरती का भी आयोजन किया गया था, सत्संग पश्चात् भंडारा प्रसाद का भी आयोजन किया गया था ! समिति अध्यक्ष श्री प्रकाश जादवानी एवं सचिव तेजकुमार बजाज ने बताया की  सत्संग आत्मा की जागृति और परम सौभाग्य का मार्ग है सौभाग्यशाली है हम सभी जो हमें सत्संग के अनमोल वचनों को श्रवण करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। सत्संग का लाभ लेने आस पास के नगरों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण आये थे, हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादार मनोज गदलानी, दीपक अडवाणी,कमल शादिजा, अमित बुलचंदनी, राकेश अडवानी ,भूमि पंजवानी, जोतसना दीदी, रोमा जादवानी, दिव्या बुलचंदानी, जया बुलचंदानी एवम् वरिष्ठ सदस्यों ने सत्संग में अपनी सेवाएं देते हुए सत्संग के अमृत वचनों से आत्मिक आनंद प्राप्त किया एवं,भंडारे प्रसाद से अपना-अपना मुख पवित्र किया हरे माधव दरबार साहिब महावीर नगर रायपुर सेवा में, हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा रायपुर

← Back to Home